31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बीसलपुर में आया पानी, खुशी का माहौल
Play video

बीसलपुर में आया पानी, खुशी का माहौल

टोंक जिले के देवली क्षेत्र के बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार चल रही झमाझम बारिश के बाद में डेम में पानी की आवक लगातार बढ़ रही हैं। शाम तक डेम का लेवल 305.95 आरएल मीटर हो गया है। उधर डेम के अधिकारी हाई अलर्ट है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Tiwari

•

Updated: 28 Jul 2019, 11:37 PM IST

टोंक जिले के देवली क्षेत्र के बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार चल रही झमाझम बारिश के बाद में डेम में पानी की आवक लगातार बढ़ रही हैं। शाम तक डेम का लेवल 305.95 आरएल मीटर हो गया है। उधर डेम के अधिकारी हाई अलर्ट है। डेम के पानी को लेकर सबकी नजरें चौकस है। डेम के सूत्रों के अनुसार बांध में शनिवार से पानी की आवक हो रही हैं। डेम के केचमेंट भीलवाड़ा, चित्तौड़ में लगातार बारिश हो रही हैं। शनिवार को डेम में गेज 304.87 आर एल मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान रविवार को डेम का लेवल 305.95 आर एल मीटर पर पहुंच गया। जबकी रविवार सुबह 6 बजे डेम का गेज 305.25 मीटर था। यानि 10 घण्टे के भीतर डेम में 70 सेमी पानी की आवक हुई हैं। दूसरी ओर त्रिवेणी का गेज 1.80 मीटर चल रहा है। इसी तरह भीलवाड़ा जिले में बनास नदी पर बनी पन्डेर पुलिया पर 1.50 मीटर का गेज चल रहा है।