5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा का सफाई अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं को चमकाया

नववर्ष में मेरा सपना-स्वच्छ जयपुर हो अपना और स्वच्छ जयपुर, स्वच्छ प्रदेश के उद्घोष के साथ भाजपा का सघन स्वच्छता अभियान मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन जयपुर शहर में महापुरूषों की मूर्तियों को साफ किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 2 Jan 2024, 6:19 PM IST

भाजपा का सफाई अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं को चमकाया

भाजपा का सफाई अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं को चमकाया

नववर्ष में मेरा सपना-स्वच्छ जयपुर हो अपना और स्वच्छ जयपुर, स्वच्छ प्रदेश के उद्घोष के साथ भाजपा का सघन स्वच्छता अभियान मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन जयपुर शहर में महापुरूषों की मूर्तियों को साफ किया गया। अभियान के तहत शहर के 63 स्थानों पर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है।

राजधानी के प्रमुख चौराहों पर लगी हुई महापुरुषों की मूर्तियों को भाजपा के जयपुर शहर के बूथ, मंडल और प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा साफ-सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया। इस दौरान शहर के स्टेच्यू सर्किल पर जयपुर शहर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय की प्रतिमा, जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा, त्रिमूर्ति सर्किल पर शहीदों की प्रतिमाओं के साथ अम्बेडकर सर्किल पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई की गई। अभियान में प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पार्षद, विधायक प्रत्याशी, किसान मोर्चा, एसटी मोर्चा, सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। गौरतलब है कि पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, विशेष संपर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सोमकांत शर्मा और उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रघुनाथ नरेडी को अभियान का समन्वयक बनाया है। 30 दिसंबर से 05 जनवरी तक विशेष स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है।

तनसिंह को पुष्पांजलि अर्पित

उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंह को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने इंद्रा कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी और अंबेडकर सर्किल मुरलीपुरा में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिभा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही विद्याधर नगर स्टेडियम में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अभियान के समन्वयक सोमकांत शर्मा, नरेश बंसल, वार्ड 42 पार्षद विरेंद्र सिंह शेखावत सहित स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी अभियान में हुए शामिल

—भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति की साफ सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया। इस दौरान रवि नैय्यर, पार्षद सुनील दत्ता, सुरेश नावरिया सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूर रहे।
—हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने हीदा की मोरी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर साफ सफाई करने के बाद माल्यार्पण किया।
—मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ ने मालवीय नगर स्थित गांधी सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई की और मार्ल्यापण किया।
—अभियान के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा की सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, उप महापौर पुनीत कर्नावट, पूर्व महापौर निर्मल नहाटा, सुनील कुमावत एवं विमल कटियार ने सफाई की।
—सघन स्वच्छता अभियान के तहत आदर्श नगर भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर ने जवाहर नगर मंडल सेठी कॉलोनी पार्क में अर्जुन लाल शेट्टी की प्रतिमा को साफ सफाई कर माल्यार्पण किया।

यह भी पढ़ें:-राम मंदिर के जरिए लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करेगी भाजपा