Q अशोक गहलोत तो कह रहे हैं कि उनकी सरकार हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज ही बदलने जा रही है...
ये पब्लिक है, सब जानती है। गहलोत सरकार के बारे में उनके मंत्री और विधायकों ने क्या कमेंट किए, सब जानते हैं। लाल डायरी के राज सामने आ रहे हैं। कांग्रेस के दो मंत्रियों ने तो हार के डर से चुनाव लड़ने से ही इंकार कर दिया। ट्रांसफर उद्योग कितना फला-फूला, किसी से छिपा नहीं है।