2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति तैयार, इन सात नेताओं को किया शामिल

www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 09, 2018

BJP

जयपुर। भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र समिति (BJP Election Manifesto Committee) में बड़े नेताओं को शामिल किया है। संयोजक के रूप में Rajendra Rathore की पहले ही घोषणा हो चुकी है। राठौड़ के अलावा छह अन्य नेताओं को इस समिति में शामिल किया गया है। इनमें से एक महिला नेता भी होंगी।

चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक मे घोषणा पत्र समिति के सदस्यों के नाम तय कर दिए हैं। राठौड़ के अलावा इस समिति में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीना को शामिल किया गया है। एक महिला नेता का चयन होना अभी बाकी है। महिला नेता का चयन होने के बाद समिति की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि वित्त आयोग की अध्यक्ष ज्योतिकिरण और महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा में से किसी एक को इस समिति में महिला नेता के रूप में शामिल किया जा सकता है।

कांग्रेस का पलटवार
‘हार के डर से राठौड़ बौखलाहट में दे रहे उलटे-सीधे बयान’
ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की ओर से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के लिए की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेश कांग्रेस की मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने कहा कि पहले राठौड़ यह बताएं कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और लालकृष्ण आडवाणी का जन्म कहा हुआ था। राठौड़ पहले यह बताएं कि प्रदेश की सीएम वसुंधरा की जन्मस्थली कहां है। वे भूल गए हैं कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में हुआ था। उन्होंने कहा कि पायलट के पिता राजेश पायलट ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व जिस समय किया था, उस समय तक भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था।