5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने किया चुनाव संचालन समिति का गठन

Karanpur Vidhan Sabha Chunav: श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Dec 19, 2023

bjp_and_congress_1.jpg

Karanpur Vidhan Sabha Chunav: श्रीगंगानगर की करणपुर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया कि समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी.आर. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और गंगानगर के जिलाध्यक्ष श्रवणपाल मान को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की सीनियर ऑफिसर्स के साथ पहली बड़ी मीटिंग, जानें क्या कह डाली 'दो टूक'

इन्हें भी जिम्मेदारी
विधानसभा क्षेत्र के आठ मंडलों में विधायक व पूर्व विधायकों को मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, भादरा विधायक संजीव कुमार बेनीवाल, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, रायसिंह नगर के पूर्व विधायक बलवीर लूथरा और सूरतगढ़ के पूर्व विधायक अशोक नागपाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : भजनलाल मंत्रिमंडल के चेहरे तय, युवा चेहरों को मिलेगा मौका, दिल्ली से आई ये बड़ी अपडेट