8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस के सियासी घटनाक्रम पर क्या बोले भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ?
Play video

कांग्रेस के सियासी घटनाक्रम पर क्या बोले भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ?

राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान को लेकर अब बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी हमला बोला है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जिस सरकार के मंत्रियों- विधायकों ने इस्तीफे दिए हों उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 11 Oct 2022, 11:29 AM IST

राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान को लेकर अब बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी हमला बोला है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जिस सरकार के मंत्रियों- विधायकों ने इस्तीफे दिए हों उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अरुण सिंह ने आज जयपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ढुलमुल सरकार है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने अपने इस्तीफे विधानसभा स्पीकर को सौंप रखें हों उस सरकार का कोई अस्तित्व नहीं है। सरकार के कई मंत्रियों को कांग्रेस आलाकमान ने नोटिस जारी कर रखे हैं। कांग्रेस पार्टी टुकड़ों में बैठी हुई है। पिछले 4 सालों में जनता इस सरकार के कामकाज से नाराज है और त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। बिना अस्तित्व की सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार भी खो चुकी है।