1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के दिग्गज नेता का बयान, चुनाव में भाजपा का निशान अहम, प्रत्याशी नहीं

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 28 Oct 2018, 10:48 AM IST

जैसलमेर।

चुनाव की नजदीकियों के साथ ही पार्टियां अपने अलर्ट मोड़ में आ गए हैं। हाल ही में भाजपा के प्रवासी प्रमुख नरेन्द्र कच्छावा ने प्रदेश में चुनावी दौरा कर जैसलमेर जिले की चुनावी तैयारियों को जायजा लिया।

भाजपा के प्रवासी प्रमुख नरेन्द्र कच्छावा ने शनिवार को जैसलमेर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा का चुनाव चिन्ह महत्वपूर्ण होगा न कि प्रत्याशी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है किसी व्यक्ति विशेष की नहीं। यह चुनाव चूंकि संगठन लड़ेगा इसलिए प्रत्येक छोटा-बड़ा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए नवमतदाता सम्मेलन का आयोजित किया जाएगा। जिसमें नवमतदाताओं से मिलकर उन्हें भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाया जाएगा।

बाद में पार्टी बूथ स्तर पर नौ शक्ति केंद्र की स्थापना करेगी। इसके बाद भाजपा 2 से 4 नवम्बर तक महा जनसम्पर्क अभियान रखेगी, जिसमें कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेगी। ग्रामीणों को बताएंगे कार्य कच्छावा ने बताया कि 2 से 4 नवम्बर के महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्यों को ग्रामीणजनों के सामने रखा जाएगा। उन्हें पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों की जानकारी देंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विविध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

कच्छावा ने कहा कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव अपने द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर लडऩे के लिए कमर कस ली है। प्रत्याशियों के बारे में किए गए सवाल के जवाब में कच्छावा ने कहा कि संगठन जिसे उम्मीदवार बनाएगा, सभी कार्यकर्ता उसके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने विचार रखे। इस अवसर पर संगठन प्रभारी घनश्याम डागा, विकास दवे, जुगलकिशोर बोहरा, कमल ओझा, चंद्रप्रकाश शारदा, हिम्मताराम चौधरी, अरूण पुरोहित आदि उपस्थित थे।