1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कांग्रेस ऐसे दावेदारों को नहीं देगी टिकट, मची खलबली!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 28 Oct 2018, 10:37 AM IST

congress

congress

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट जारी करने को लेकर मंथन जारी है। कहा जा रहा है कि कुछ अपवादों को छोड़कर लगातार दो बार और बड़े अंतराल से हारने वालों का टिकट काटा जा सकता है।

ऐसी सूचना से दावेदारों में खलबली मच गई है। दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की शनिवार को 5 घंटे चली मैराथन बैठक में मुख्य रूप से जोधुपर, उदयपुर और बीकानेर संभाग की सीटों को लेकर मंथन किया गया।

इन सीटों पर तमाम दावेदारों के होने से अभी पैनल बनाने पर सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में अभी और बैठकें होंगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में करीब 150 से ज्यादा उम्मीदवारों को लेकर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश की जा रही हैं।

इसके अलावा 50 से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम तय करने को लेकर भी चर्चा रही। बैठक में उम्मीदवार चयन के मापदंड तय करने का भी सुझाव आया, इसमें जीत को एकमात्र मापदंड मानने पर जोर दिया गया। बैठक में दर्जनभर से ज्यादा पूर्व सांसदों के विधानसभा चुनाव लडऩे पर भी चर्चा हुई।

वरिष्ठ नेताओं से किया राय मशविरा:
बैठक में कमेटी की अध्यक्षशैलजा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, विधायक दल के नेता रामेश्वर डूडी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश के चारों सह प्रभारी शामिल हुए। स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को भी चर्चा के लिए बुलाया।