
जयपुर। Rajasthan Chunav Natije 2019: लोकसभा चुनाव (Rajasthan Election Results 2019) के अब तक के रूझानों और कुछ सीटों पर आए नतीजों से भारतीय जनता पार्टी गदगद है। प्रदेश में भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच चौंमू से भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से कर डाली है।
रामलाल ने राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए कहा कि जो भी अभी तक परिणाम आए हैं वो मोदी मैजिक है। जिस आधार पर जनता ने अपना जनमत दिया है उस विश्वास पर पार्टी खरा उतरेगी।
रामलाल ने कहा कि एक युग था जिसको हमने नहीं देखा, वो युग था भगवान श्रीराम का। उसमें भगवान राम नाम के पत्थर पानी में तैर जाते थे। लेकिन ये युग है जो मोदी के नाम पर प्रत्याशी बहुमत के साथ जीत कर आ रहे है। इसमें कार्यकर्ताओं का परिश्रम भी है।
उन्होंने कहा कि जनता की डीएनए में देश सबसे पहले है। इस चुनाव में देश की जनता ने क्षेत्रवाद, जातिवाद और धर्म से उपर उठकर देशहित में मतदान किया है।
रामलाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार किसान आत्महत्या कर रहा है। कांग्रेस सिर्फ सपने दिखाकर मत हासिल करना चाहती है लेकिन जनता सब समझती है।
यहां देखें रामलाल शर्मा से बातचीत का वीडियो
Updated on:
23 May 2019 03:21 pm
Published on:
23 May 2019 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
