30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिसंबर तक भाजपा को चुनना होगा पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष, संगठन चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे गहलोत

BJP Organization Election 2019: भाजपा इस माह अपना सदस्यता अभियान पूरा करने जा रही है। इसी के साथ पार्टी ने संगठन चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से सभी राज्यों को इस बारे में पत्र लिख कर सूचित कर दिया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि 11 सितम्बर से प्रदेशों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 19 Aug 2019, 8:09 AM IST

जयपुर। भाजपा ( Bharatiya Janata Party ) इस माह अपना सदस्यता अभियान पूरा करने जा रही है। इसी के साथ पार्टी ने संगठन चुनाव ( BJP Organization Election 2019 ) प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से सभी राज्यों को इस बारे में पत्र लिख कर सूचित कर दिया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि 11 सितम्बर से प्रदेशों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। एक दिसम्बर से लेकर पन्द्रह दिसम्बर के बीच पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी चुनने होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह की ओर से सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों को सूचना भेज दी गई है।

11 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्यों के चुनाव का समय रखा गया है। इसके बाद 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव और मंडल स्तर पर समितियों का गठन करना होगा। 11 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जिला अध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। हर चरण के चुनाव के बाद अगले चरण के चुनाव शुरू होने के बीच दस दिन का अंतराल रखा गया है। इन दस दिनों में किसी भी तरह की शिकायत हो तो की जा सकेगी और अगले चरण की तैयारियां होंगी।


दो अधिकारी नियुक्त
भाजपा ने प्रदेश में संगठन चुनाव कराने की जिम्मेदारी राजेन्द्र गहलोत ( Rajendra Gehlot ) और कैलाश मेघवाल ( Kailash Meghwal ) को सौंपी है। ये दोनो अधिकारी जिलों में चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त करेंगे। जिला चुनाव अधिकारी मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त करेंगे।

शिवराज आज आएंगे, करेंगे समीक्षा
भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) सोमवार को जयपुर आएंगे। वे यहां सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। वे सुबह करीब सवा दस बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद टोंक रोड स्थित गौतम बुद्ध नगर में बूथ सदस्यता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे सांगानेर स्थित सेल्फी रेस्टोरेन्ट में कामगार कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से वे भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे, जहां सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। दोपहर बाद वे जेईसीआरसी कॉलेज में प्रबुद्धजन प्राध्यापक मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग