
Loksabha Election 2024: पाली लोकसभा सीट : पीपी चौधरी पर भाजपा ने खेला लगातार तीसरी बार दांव
-कांग्रेस ने नहीं खोले अभी यहां पर पत्ते
जयपुर। पाली लोकसभा सीट पर भाजपा ने पहली ही सूची में टिकट दे दिया है। यहां से वर्तमान सांसद पीपी चौधरी को भाजपा ने लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा है। वहीं अब कांग्रेस यहां से टिकट किसे टिकट देगी, इस पर चर्चा शुरू हो गई है। पिछले तीन चुनाव से तो कांग्रेस बद्रीराम जाखड़ व उनके परिवार पर ही विश्वास जताती आई है। इस बार भी जाखड़ प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। इस सीट पर परिसीमन से पहले की बात करें तो यहां से जैन वर्ग से ही सांसद बनते आए हैं।
तीन सीटें जोधपुर जिले में
पाली लोकसभा क्षेत्र में आठ सीटें आती हैं। इनमें से पांच सीटें सोजत, पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली व सुमेरपुर पाली जिले की हैं तो तीन सीटें ओसियां, बिलाड़ा और भोपालगढ़ जोधपुर जिले में लगती हैं। कांग्रेस से जुड़े पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे भाजपा के जसवंत सिंह विश्नोई से पराजित हो गए। इसके बाद वर्ष 2009 में इस सीट का परिसीमन हो गया। इससे जोधपुर की तीन सीटें पाली में लग गई तो बद्रीराम जाखड़ ने जोधपुर की अपेक्षा पाली लोकसभा की तरफ रूख किया। वे वर्ष 2009 में पाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और पहली बार लोकसभा में पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने अपनी बेटी मुन्नी देवी को कांग्रेस का टिकट दिया। लेकिन मोदी लहर में वे पीपी चौधरी से हार गई। इसके बाद जाखड़ ने वर्ष 2019 का चुनाव भी पाली से लड़ा। लेकिन इस बार वे खुद पीपी चौधरी से पराजित हुए।
परिसीमन से पहले जैन थे सांसद
जब यह सीट परिसीमन में नहीं आती थी, तब यहां से जैन जाति के ही सांसद का बोलबाला था। जैसे ही इसमें जोधपुर जिले की ओसिया, बिलाड़ा व भोपालगढ़ जो जाट बाहुल्य क्षेत्रों में आता है, तब से यहां से जाट व सीरवी सांसद बने हैं। बद्रीराम जाखड़ और दो बार से पीपी चौधरी यहां से सांसद हैं। इससे पहले अधिकांश सांसद जैन समुदाय से ही आते हैं। इतना ही दोनों ही पार्टियां यहां से जैन को ही चुनाव लड़ाती रही हैं।
पाली लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र
सोजत---- शोभा चौहान---- बीजेपी
पाली---- भीम राज भाटी---- कांग्रेस
मारवाड़ जंक्शन---- केसाराम चौधरी---- बीजेपी
बाली---- पुष्पेंद्र सिंह---- बीजेपी
सुमेरपुर---- जोराराम कुमावत---- बीजेपी
ओसिया---- भेराराम चौधरी---- बीजेपी
भोपालगढ़---- गीता बरवड़---- कांग्रेस
बिलाड़ा---- अर्जुन लाल---- बीजेपी
-------------------------------------------------
पाली लोकसभा संसद सदस्य
वर्ष---- सदस्य---- दल
1952---- जनरल अजीत सिंह---- स्वतंत्र
1957---- हरीश चंद्र माथुर---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962---- जसवन्तराज मेहता---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967---- एसके तापुरिया---- स्वतंत्र पार्टी
1971---- मूलचंद डागा---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977---- अमृत नाहटा---- जनता पार्टी
1980---- मूलचंद डागा---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
1984---- अमृत नाहटा---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1988---- शंकर लाल शर्मा---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989---- गुमान मल लोढ़ा---- भारतीय जनता पार्टी
1991---- गुमान मल लोढ़ा---- भारतीय जनता पार्टी
1996---- गुमान मल लोढ़ा---- भारतीय जनता पार्टी
1998---- मीठा लाल जैन---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999---- पुष्प जैन---- भारतीय जनता पार्टी
2004---- पुष्प जैन---- भारतीय जनता पार्टी
2009---- बद्रीराम जाखड़---- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014---- पीपी चौधरी---- भारतीय जनता पार्टी
2019---- पीपी चौधरी---- भारतीय जनता पार्टी
---------------------------------------------
पिछले चुनावों का गणित
वर्ष 2019
दल---- उम्मीदवार---- वोट---- प्रतिशत
बीजेपी---- पीपी चौधरी---- 900,149---- 66.20
कांग्रेस---- बद्रीराम जाखड़---- 4,18,552---- 30.78
--------------------------------------------------------------
वर्ष-2014
बीजेपी---- पीपी चौधरी---- 7,11,772---- 64.87
कांग्रेस---- मुन्नी देवी गोदारा---- 3,12,733---- 28.50
---------------------------------------------------
वर्ष-2009
कांग्रेस---- बद्रीराम जाखड़---- 3,87,604---- 53.62
बीजेपी---- पुष्प जैन---- 1,90,887---- 26.41
----------------------------------------------------------------
वर्ष-2004
बीजेपी---- पुष्प जैन---- 2,64,114---- 48.66
कांग्रेस---- सुरेंद्र कुमार सुराणा---- 200,876---- 37.01
------------------------------------------------------------------------
Published on:
09 Mar 2024 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
