30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Next CM: जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया साफ, कौन होगा राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री

Rajasthan Next CM: राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने साफ कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 4 Dec 2023, 12:29 PM IST

cp_joshi.jpg

Rajasthan Next CM: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि राजस्थान में भाजपा को मिली जीत ऐतिहासिक है। राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और गारंटियों पर विश्वास जताया है। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की, जिस वजह से भाजपा की जीत हुई। लोग केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आकर्षित हुए।


भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है,जीत की श्रेय किसे देंगे?

यह एक ऐतिहासिक जीत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उनकी गारंटियों पर प्रदेश की जनता ने विश्वास जताया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से चुनाव जीते।


आपने जितना दावा किया, उतनी सीटें तो नहीं मिलीं?

हां यह जरूर है कि उम्मीद से सीटें कम मिलीं, लेकिन पाटी को स्पष्ट बहुमत मिला है। यह सबसे बड़ी बात है। लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो गया। जनता ने विशेषकर युवाओं—महिलाओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है।


पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला, लेकिन दिग्गज हार गए। इस पर क्या कहना है?

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की, जिसकी वजह से बहुमत मिला। यह जरूर है कि कुछ दिग्ग्ज नेता चुनाव हार गए। इसकी समीक्षा करेंगे और पता करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ।


3 राज्यों में सरकार बनी, यह कितना महत्वपूर्ण है?

बिल्कुल, तीनों राज्यों में जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व की वजह से राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने सेमीफाइनल में बड़ी जीत हासिल की है। पांच माह की कांग्रेस की गारंटियों को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।


सरकार तो बन रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

इसके लिए पार्टी के नियम कानून हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी ही तय करेगी। जल्द ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और इसी बैठक में मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा। संसदीय बोर्ड से जो नाम तय होगा, उसी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।


यह भी पढ़ें : ये लड़का है लड़ाका... 26 साल के रविन्द्रसिंह भाटी ने फेल कर दिए सारे गणित

यह भी पढ़ें : बदलाव की बयार में भी वसुंधरा राजे के गढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ