13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सेवा’ के नाम पर भाजपा ऐसे करेगी सरकार की 4 फ्लैगशिप योजना का प्रचार

भाजपा चुनाव से पहले कार्यकर्ता में जोश भरने और मतदाताओं को जुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रही। सेवा सप्ताह के नाम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 4 फ्लैगशिप योजना का प्रचार किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
bjp

'सेवा' के नाम पर भाजपा ऐसे करेगी सरकार की 4 फ्लैगशिप योजना का प्रचार

भवनेश गुप्ता . जयपुर। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली मासिक पुण्यतिथि पर 16 सितम्बर को काव्यांजलि और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती तक 17 से 25 सितम्बर के बीच सेवा सप्ताह के रूप में मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। खास यह है इसमें केन्द्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी ड्रीम प्रोजेक्टों के प्रचार—प्रसार पर फोकस रहेगा।
प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना व नि:शुल्क दवा योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार और इनसे लोगों को जोड़ा जाएगा। इनके अलावा मेडिकल कैम्प व अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, राष्ट्रीय प्रदेश व जिला पदाधिकारियों सहित सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी तय की गई है। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए शहर की 9 विधानसभाओं के मण्डल पदाधिकारियों की बैठक बुधवार से शुरू होगी। तीन दिन में 33 मण्डल की जिम्मेदारी तय हो जाएगी। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस संबंध में राजस्थान संगठन को निर्देश दिए हैं।

काव्यांजली : सीडी, पेन ड्राइव के जरिए सुनाएंगे वाजपेयी की काव्य रचना
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 16 सितम्बर को शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ काव्यांजलि कार्यक्रम होगा। इसमें अटल बिजारी वाजपेयी लिखित काव्य रचनाओं (काव्य संग्रह— मेरी इक्यावन कविताएं) की सरिता बहेगी। पार्टी ने इसके लिए कवियों, प्रबुदृधजनों को बुलाने के लिए कहा, लेकिन समस्या है कि एक साथ कार्यक्रम होने के कारण सभी जगह कवियों को लाना फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा। इसका तोड़ भी निकाला गया है। सभी को वाजपेयी की काव्य रचनाओं की सीडी व पेन ड्राइव दी जाएगी, जिससे की उसे चलाकर रचनाएं सुनाई जा सके।

—काव्यांजली और सेवा सप्ताह के कार्यक्रम की रूपरेखा तय के लिए सभी मण्डल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। तीन दिन में जगह व रूपरेखा बना ली जाएगी। —संजय जैन, अध्यक्ष, भाजपा जयपुर शहर