भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। खेत में पशुओं को चराने गई नाबालिग बच्ची का बलात्कार कर वीभत्स तरीके से जिंदा भट्टी में झोंक दिया जाता है। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसे सुनकर हर प्रदेशवासी की रूह कांप गई।