29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री गहलोत बना रहे वर्चुअल सरकार चलाने का रेकॉर्ड, इतिहास में होगा दर्ज : डॉ पूनिया

- सीएम गहलोत के सीएमआर में 'कैद' रहने का मामला, मुख्यमंत्री की 'सफाई' के बाद भी विपक्ष के हमलावर तेवर बरकरार, 'दलीलें देकर बच नहीं सकते मुख्यमंत्री': डॉ सतीश पूनिया  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 12 Aug 2021, 1:43 PM IST

BJP Satish Poonia takes on CM Ashok Gehlot, latest updates

जयपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पिछले कई दिनों से सीएमआर में ही बैठकर समीक्षाएं करने और फील्ड में नहीं निकलने को लेकर भाजपा लगातार उनपर हमलावर है। अब इस सिलसिले में मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से बुधवार को दी गई 'सफाई' के बाद भी भाजपा नेता उन्हें निशाने पर लिए हुए हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ के हालातों से लेकर बिगड़ी कानून व्यवस्था से प्रदेश का हाल बुरा है, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद को सीएमआर में कैद रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अलग-अलग दलीलें देकर बचने की कोशिश कर रहे हैं।

पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश में वर्चुअल सरकार चलाने का रेकॉर्ड बना रहे हैं। उनका ये रेकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दर्ज़ होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सीएमआर से बाहर नहीं निकलने को लेकर स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि यदि वे सीएमआर से बाहर निकले तो भीड़ जमा होगी और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा।