कांग्रेस में फेरबदलका इंतजार
कांग्रेस में अब प्रतिपक्ष के नेता का चयन होना है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष बनाने की चर्चा भी चल रही है। प्रतिपक्ष के नेता के लिए कई युवा चेहरों के नाम भी चल रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश में कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है, वहीं छत्तीसगढ़ में प्रदेशाध्यक्ष नहीं बदला है सिर्फ नेता प्रतिपक्ष पर दूसरे चेहरे को लाया गया है।