8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा का लक्ष्य हुआ तैयार, अबकी बार 180 पार

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए न सिर्फ रणनीति बनाई, बल्कि टारगेट 180 लिया है। आगामी दिनों में पार्टी इसी टारगेट को लेकर चुनावी रणनीति पर काम करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 21 May 2023, 9:09 AM IST

gujrat formula

भाजपा का लक्ष्य हुआ तैयार, अबकी बार 180 पार

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए न सिर्फ रणनीति बनाई, बल्कि टारगेट 180 लिया है। आगामी दिनों में पार्टी इसी टारगेट को लेकर चुनावी रणनीति पर काम करेगी। नागौर जिले के लाडनू स्थित जैन विश्व भारती के आचार्य महाश्रमण सभागार में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई।

बैठक में कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार, अपराध, पेपर लीक, महंगी बिजली, किसान कर्ज माफी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान के मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं एवं कार्यों को जनता तक पहुंचाने की नसीहत कार्यकर्ताओं एवं जिलाध्यक्षों को दी गई।


कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ कार्य करें : जोशी
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने बैठक के प्रारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावों के लिए जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

मोदी सरकार की योजनाएं बताएंगे
बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि राजस्थान में भाजपा मोदी सरकार की ओर से किए गए जन कल्याण के कार्यों के आधार पर ही चुनाव लड़ेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में आमूल चूल विकास हुए हैं, जो अपने आप में एक रेकॉर्ड है। बैठक में करीब 394 सदस्यों की उपस्थिति रही, जिसमें 47 विधायक और 22 सांसद शामिल रहे।

शोभायात्राओं पर रोक लगाने का आरोप
भाजपा नेताओं ने भाषणों में हिंदू राग भी खूब अपाला। भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर रामनवमी, परशुराम जयंती, हिंदू नववर्ष, हनुमान जयंती की शोभायात्राओं पर रोक लगाने का आरोप लगाया। साथ ही कोटा में पीएफआइ को हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ रैली निकालने को स्वीकृति देने को सरकार की शह बताया।

सिंह ने कहा आपस में मत लड़ो
कार्यसमिति बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि हमें आपस में नहीं लड़ना है। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो आपस में बात करके मामले को सुलझा ले। सार्वजनिक रूप से किसी तरह की बयानबाजी न करे। उन्होंने यह बात विधायकों से भाजपा कार्यकर्ताओं से नाराजगी पर कही। कार्यसमिति की बैठक में गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, ओम प्रकाश माथुर, राजेन्द्र राठौड़ सहित कई नेता मौजूद रहे।