Rajasthan election 2023 : प्रदेश भाजपा कोर कमेटी ने बाकी बची 76 सीट पर जो पैनल तैयार किया है, उसमें किसी भी सांसद का नाम नहीं है। कमेटी सदस्याें के बीच किसी भी सांसद के नाम पर चर्चा भी नहीं हुई। सांसद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर आलाकमान ही फैसला करेगा। अभी तक कयास लगाए जाते रहे हैं कि पार्टी कुछ और सांसदों को चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन प्रदेश संगठन पहले ही केन्द्रीय नेतृत्व को मौजूदा सियासी स्थिति से अवगत करा चुका है। दरअसल, भाजपा ने पहली सूची में 7 सांसदों पर दांव लगाया है और इसमें से अब भी 5 के खिलाफ दूसरे दावेदार-समर्थकों का विरोध चल रहा है। दो जगह तो दावेदारों ने बागी होकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। किशनगढ़ सीट से एक दावेदार ने कांग्रेस जॉइन कर ली।