28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव- वसुंधरा राजे के नेतृत्व को लेकर जावड़ेकर का बड़ा बयान

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification

जयपुर। भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बारे में स्पष्ट घोषणा कर चुके हैं, इसलिए इस बारे में कोई संशय नहीं है। राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार रहने की परिपाटी पर जावड़ेकर ने कहा कि अब यह बंद होगा। अब फिर से भाजपा की सरकार बनेगाी।

जावड़ेकर ने कहा कि 2014 में जब मोदी की सरकार बनी उसके बाद राज्यों में भाजपा की सरकारों की संख्या 6 से 19 हो गई है, जबकि कांग्रेस की सरकारों की संख्या घटकर 16 से 4 रह गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जनता अब वोट बैंक की राजनीति को नकारने लगी है। जावड़ेकर ने कहा कि अब वोट बैंक की, एक ही परिवार की राजनीति नहीं चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीब अपने में से एक मानते हैं। कांग्रेस झुनझुने दिखाकर जो राजनीति करती थी वह अब खत्म है, इसलिए राजस्थान मेंं भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत के साथ फिर सत्ता में आएगी।

भाजपा विकास के मुद्दे के साथ चुनाव में उतरी है जबकि कांग्रेस की बात करें तो उसके पास कोई मुद्दा ही नहीं है। इसलिए हम कांग्रेस को चैलेंज देते हैं, विकास ही हमारा मुद्दा है विकास पर बहस करो। 2008 से 2013 तक राज्य व केंद्र में आपकी सरकार थी, 2014 से 2018 में हमारी यहां (राज्य में) भी सत्ता है और दिल्ली में भी सत्ता है। कांग्रेस को, आओ तुलना करें। हम चुनौती देते हैं, करो विकास पर चर्चा, जाने दो जनता के सामने, जनता भी सब देखेगी कि कौन कितना खरा है। मालूम हो कि राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 11 दिसंबर को पता चलेगा कि प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की बनेगी या कांग्रेस की।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग