गौरतलब है कि इस बार के परिसीमन में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 22 वार्ड बनाए गए हैं, जबकि आमेर में केवल तीन वार्ड प्रस्तावित हैं। जनसंख्या के हिसाब से वार्ड संख्या 19 (विद्याधर नगर) सबसे बड़ा वार्ड होगा, जिसकी जनसंख्या 37,711 है। वहीं सबसे छोटा वार्ड संख्या 132 (आदर्श नगर) होगा, जहां की जनसंख्या 10,371 है।