20 निकायों में कांग्रेस को और छह में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला। शेष निकायों पर दोनों दलों की निगाहें हैं। वोट स्विंग की बात करें तो जो वोट प्रतिशत भाजपा का कम हुआ है, लगभगत उतना प्रतिशत ही कांग्रेस का बढ़ा। 2014 के निकाय चुनावों में भाजपा को 41.34 फीसदी वोट मिले थे। इस बार घटकर वोटिंग प्रतिशत 33.40 रह गया। यानी 7.94 फीसद कमी आई। इसका खामियाजा भाजपा को 195 वार्ड खोकर चुकाना पड़ा।