5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur के इस आश्रम का खुला सबसे बड़ा राजः तीन लड़कों ने आठ बच्चों के साथ… वीडियो भी बनाया

वे कौन लोग थे इस बारे में पडताल की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 12 Nov 2021, 12:26 PM IST

ashram.jpg

जयपुर
कोतवाली क्षेत्र मे स्थित हिंदु अनाथ आश्रम में बच्चों के यौन शोषण के मामले के बाद हडकंप मच गया है। कोतवाली पुलिस की टीम और पुलिस अफसर आज फिर से आश्रम का दौरा करेंगे। उन बच्चों से भी बातचीत करने की तैयारी है जो इस पीड़ा से गुजर रहे हैं। डीसीपी नोर्थ परिस देशमुख का कहना है कि पूरे मामले में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि बच्चों की गोपनीयता भंग नहीं हो और उनको सही वातावरण मिल सके। फिलहाल तीन से चार लोग टारगेट पर हैं। जल्द गिरफ्तारियां संभव हैं।

न जेब खर्च मिलता था और न ही कोई पैसे देता था, फिर कहां से आती थी शरा
मामले की जांच कोतवाली थानाधिकारी ओम प्रकाश मातवा कर रहे हैं। पहले तीन बच्चों के साथ यौन शोषण होने की जानकारी मिली थी और बाद में इसकी संख्या बढ़कर आठ हो चुकी हैं। चाईल्ड लाइन के सदस्यों ने बताया कि जयपुर और आसपास के जिलों के बच्चे यहां रह रहे हैं। उनको किसी भी माध्यम से पैसा नहीं मिलता था। उसके बाद भी उन तक शराब और अन्य मादक पदार्थ पहुंच जाते थे। जबकि इस बारे में आश्रम चलाने वालों को भी जानकारी थीं। लेकिन उसके बाद भी किसी ने नहीं टोका। बताया जा रहा है कि आश्रम चलाने वाले कुछ लोग और यहां का स्टाफ ही बच्चों को नशा उपलब्ध कराते थे। वे कौन लोग थे इस बारे में पडताल की जा रही है।

पूरे दिन का रूटीन बच्चों ने सुनाया, कई बार तो देर रात तक जागना होता था
सोशल मीडिया पर मामला खुलने के बाद जब पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीमें वहां पहुंची तो बच्चों से बातचीत कर दंग रह गई। उनका कहना था कि बच्चों के साथ कुछ लोग यौन अत्याचार करते थे। उनको नशे मे भी रखा जाता था। कई बार तो देर रात तक जागना होता था। इस बारे में आश्रम संचालक करने वाले लगभग सभी लोगों को जानकारी थी लेकिन उसके बाद भी किसी ने इसे लीक नहीं किया। अब बहुत से लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

एक चर्चा यह भी
इस बीच स्थानीय लोगों के बीच एक और चर्चा है कि जिस भवन में आश्रम खुला हुआ है वह भवन शहर के बीचों बीच है। उसकी वैल्यू भी करोड़ों में है। कहीं यह पूरी साजिश तो नहीं है ताकि भवन को खाली कराया जा सके और इसे अन्य उपयोग में लिया जा सके। हांलाकि इस बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया है।