भारतीय जनता पार्टी में बनाए गए प्रदेशाध्यक्षों में ब्राह्मणों का वर्चस्व रहा है। प्रदेश में सात ब्राह्मण नेताओं ने करीब 24 साल तक इस पद को संभाला है। इसके अलावा दो कायस्थ, दो राजपूत, दो वैश्य, एक जाट व अन्य जाति के अध्यक्ष बनें। राजस्थान में हरिशंकर भाभड़ा, ललित किशोर चतुर्वेदी, भंवरलाल शर्मा, डॉ महेश चंद शर्मा, रघुवीर सिंह कौशल, अरूण चतुर्वेदी और डॉ सीपी जोशी ब्राह्मण प्रदेशाध्यक्ष रहे।