17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गार्गी पुरस्कार: बेटियों की प्रतिभा का किया सम्मान

 शिक्षा विभाग व बालिका फाउंडेशन, जयपुर की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10वीं, 12वीं में 75 प्रतिशत  से अधिक अंक लाने वाली ब्लॉक की मेधावी छात्राओं का शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 12 Feb 2016, 3:50 PM IST

शिक्षा विभाग व बालिका फाउंडेशन, जयपुर की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10वीं, 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली ब्लॉक की मेधावी छात्राओं का शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।

सुबह 10 बजे से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी सभागार में आयोजित समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले की 1024 छात्राओं में से 822 को प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


इसमें उदयपुर शहर, गिर्वा व कुराबड़ पंचायतों की छात्राओं का सम्मान किया गया। गार्गी पुरस्कार के अलावा बालिका प्रोत्साहन व इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

जिले से मनीषा डामोर को एसटी वर्ग में इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड के रूप में 75 हजार रुपए प्रदान किए गए।