
बजट 2020-21 पेश होने के बाद लोगों में इसके विश्लेषण को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं। आम लोगों की इसी उत्सुकता को समझते हुए पत्रिका टीवी ने 30 से ज्यादा चार्टड अकाउंटेंट और सैक्टर एक्सपर्ट से पैनल डिसकशन किया। इन सभी ने इस बजट का इस तरह से बारीक विश्लेषण किया कि आम जनता इसे आसानी से समझ सके। विश्लेषण के दौरान इन सभी ने ना सिर्फ बजट की बारीकियां समझाई बल्कि अलग-अलग क्षेत्र और वर्ग के लिए बजट का विश्लेषण किया। इन्होंने बताया कि नौकरीपेशा लोगों के लिए ये बजट कैसा रहेगा। ये भी बताया कि व्यापारी वर्ग को जीएसटी के बाद क्या और भी कई पेचीदगियों से सामना करना पड़ेगा। क्या देश की अर्थव्यवस्था इस बजट के बाद उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ पाएगी औक क्या आम आदमी को महंगाई से छुटकारा मिलेगा। देखिए ये पूरा विश्लेषण इस वीडियो में।
यहां देखें वीडियो -->बजट-2020 आसान शब्दों में 30 विशेषज्ञों से समझिए
Published on:
3 Feb 2020, 8:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.