28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी को सड़क पर मिले 50 हजार रूपये, फिर जो हुआ सब रह गए हैरान

पारी को सड़क पर मिले 50 हजार रूपये, फिर जो हुआ सब रह गए हैरान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

anandi lal

•

Updated: 9 Aug 2019, 10:07 PM IST

सड़क पर मिले 50 हजार रूपये

व्यापारी को सड़क पर मिले 50 हजार रूपये, फिर जो हुआ सब रह गए हैरान

जयपुर। लोग चंद रूपयों के लिए जहां एक-दूसरे की जान ले रहे हैं। हाथ धोकर पैसों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। इसके चलते आपराधिक वारदातों को भी अंजाम दे डालते हैं लेकिन जयपुर शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ईमानदारी की मिशाल बना है। दरअसल, व्यापारी को सड़क पर 50 हजार रूपये ( business man Got 50,000 rupees ) मिलने के बाद उसने थाने में लौटा दिए। मामला भांकरोटा थाना इलाके से जुड़ा है।


जानकारी के अनुसार, भांकरोटा थाना इलाके में एक व्यापारी ( Business Man ) को सडक़ पर पचास हजार रूपए बिखरे हुए मिले। मुकून्दपुरा रोड़ के भांकरोटा में प्रताप नगर कॉलोनी में शुक्रवार को श्रीबालाजी ज्वैलर्स के नाम से प्रदीप कुमार की दुकान है, दुकान के सामने ओंकारी देवी, रूकमणी देवी नाम की औरतें बैठी हुई थी। इसी बीच सड़क पर रूपए बिखरे पड़े देखकर दोनों महिलाओं ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। दुकानदार ने रूपए इक्कठे कर इस बारे में दुकान मालिक एडवोकेट पुष्पेन्द्र चौधरी, रूपसिंह को अवगत कराया।


इसके बाद दुकान मालिक ने रूपए गिने तो पचास हजार रूपए निकले। एडवोकेट पुष्पेन्द्र चौधरी इसकी सूचना राजस्थान पत्रिका कार्यालय में देकर भांकरोटा थाना पुलिस के सुर्पूद पूरे पैसे कर दिए। व्यापारी प्रदीप कुमार की ईमानदारी देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। भांकरोटा पुलिस थाना एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि व्यापारी प्रदीप कुमार को अपनी दुकान के सामने सडक़ पर बिखरे हुए पचास हजार रूपए मिले है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने पूरे पैसे पुलिस को सौंप दिए हैं। रूपए किसके हैं इस बारे में उसके मालिक की तलाश की जा रही है।