16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में कैब ड्राइवर्स की दबंगई: ऑटो चालकों से सड़क पर झड़प, टायरों की हवा निकाली, पुलिस को देख भागे

Ola, Uber, Rapido Driver Protest : पुलिस को देखकर कैब ड्राइवर्स वहां से फरार हो गए। इस मामले के बाद राजधानी जयपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
patrika photo

patrika photo

Cab Drivers Strike In Jaipur : राजधानी जयपुर में चल रही कैब ड्राइवर्स की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। लेकिन अब हड़ताल कर रहे कैब ड्राइवर्स कानून को सरेराह चुनौती दे रहें है। करधनी क्षेत्र में स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने शाम करीब 4 बजे कैब चालकों ने 10 से अधिक ऑटो चालकों से झड़प की। इस दौरान कैब ड्राइवर्स ने बीच सड़क पर ऑटो रिक्शाओं की चाबियां छीनने का प्रयास किया और उनके टायरों की हवा भी निकाल दी।

यह भी पढ़ें

भाई ने अपनी बहन की सहेली के साथ मौका देखकर किया Rape, 23 साल की युवती के साथ हुआ दुष्कर्म

कैब चालकों ने ऑटो चालकों को डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हाथापाई की नौबत तक आ गई। करीब एक घंटे तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान आमजन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

16 साल की लड़की को पड़ोसी ने बहाने से घर बुलाकर लूटी अस्मत, गंदे वीडियो भी बनाए, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

सूचना मिलते ही मौके पर करधनी पुलिस टीम पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर कैब ड्राइवर्स वहां से फरार हो गए। इस मामले के बाद राजधानी जयपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पिंकसिटी ऑटो चालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि ऑटो ड्राइवर्स हड़ताल में शामिल नहीं हैं, फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों से सरेआम छीनाझपटी और मारपीट की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कैब यूनियन अपने चालकों को हिदायत नहीं देती है तो ऑटो यूनियन सड़क पर उतरकर कैब चालकों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों पर सख्ती से ध्यान दे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग