वैशाली नगर स्थित आर बी डंगायच ऑडीटॉरियम में आयोजित हो रहे सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि बानसुर विधायक शकुंतला रावत ने इलेक्ट्रोपैथी जनक कांउट सिजर मैटी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वतिल कर किया। उद्धघाटन सत्र में चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. हेमंत सेठीया, डॉ. देवराज पुरोहित, डॉ. अशोक पारीक, डॉ. लुणेश मालवीय, डॉ. गोविन्द सेनी उपस्थित थे।कार्यक्रम में इलेक्ट्रोपैथी जनक कांउट सिजर मैटी एंव इलेक्ट्रोपैथी संबंधी 12 खण्डों में प्रदर्शित प्रदर्शनी मुख्य केन्द्र रही। उद्धघाटन सत्र के पूर्व प्रदर्शनी का उद्धघाटन विधायक शकुतला रावत ने किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोपैथी के विकास के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे उसके लिए पीछे नहीं हटेंगे। इलेक्ट्रोपैथी के विषय को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने अपने घोषणा की कि बानसुर क्षेत्र मे अगर कोई इलैक्ट्रोपैथी चिकित्सालय खोलते हैं तो विधायक कोष से जितनी राशि चाहिए उतनी दिलवाई जाएगाी।