
राजधानी जयपुर :कई इलाकों में तेज बरसात
पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और धूप की तपिश झेल रहे जयपुरवासियों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। दिन की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ हुई लेकिन दोपहर में मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बरसात शुरू हो गई। जिससे मौसम में ठडंक घुल गई। शहर के चारदीवारी क्षेत्र, सिविल लाइंस, राजापार्क, गोपालपुरा बाईपास, मानसरोवर, दुर्गापुरा, सहित कई इलाकों में बादल छा गए और बरसात शुरू हो गई। जिससे दोपहिया चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। तेज बरसात के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भी भर गया। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में जयपुर, दौसा,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, सीकर, झुंझुनू, चूरू, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। साथ ही आज और कल कोटा,उदयपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं.कहीं बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में भी अगले 48 घंटों के दौरान थंडरस्टॉर्म व आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।
Published on:
4 Jul 2021, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.