10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस विशेष: बदन पर लपेट कर बचाया तिरंगा, पाकिस्तान से सही सलामत लाए

जयपुर में आज भी सुरक्षित है 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान से लाया गया झंड़ापाकिस्तान में तत्कालीन उच्चायुक्त जे.के. अटल तिरंगा लाए थे भारत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 12:59 PM IST

jaipur

स्वतंत्रता दिवस विशेष: बदन पर लपेट कर बचाया तिरंगा, पाकिस्तान से सही सलामत लाए

जयपुर. तिरंगा देश और हर देशवासी की आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगे की रक्षा करना हमारा दायित्व है। अपने इसी दायित्व को पूरा किया था जयपुर के जे.के. अटल ने। अटल ने न केवल युद्ध के समय तिरंगे को जलाए जाने से बचाया, बल्कि उसे सुरक्षित और सम्मान के साथ देश में वापस लेकर आए। यह तिरंगा आज भी जयपुर में सुरक्षित है।

जे.के. अटल की वीरता की कहानी पुत्र अजय अटल की जुबानी
मेरे पिता अटल 1971 में पाकिस्तान से हुई लड़ाई के वक्त पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में उच्चायुक्त के पद पर नियुक्त थे। दिसम्बर के महीने में दोनों देशों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। ऐसे समय में पाकिस्तानी सैनिक और पुलिस और लोगों को भीड़ दूतावास के गेट तक पहुंच गई। भीड़ गेट चढ़कर अंदर आने लगी। भीड़ दूतावास के साथ भवन पर लगे तिरंगे को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। उस समय भवन के भीतर पिता अटल उच्चायुक्त के तौर पर व एक डॉक्टर दो ही लोग मौजूद थे। भीड़ से झंड़े को बचाने के लिए अटल ने तिंरगे को भवन से उतारा और अपने बदन पर लपेट लिया। उसके ऊपर कमीज पहन ली। भीड़ को तिरंगा नहीं मिला। मगर उन्होंने दूतावास को नजरबंद कर दिया। उन्हें खाने-पीने की सामग्री तक नहीं दी गई। लड़ाई खत्म होने के बाद फ्लाइट से जब भारत आए तो तिरंगे को सम्मान के साथ हाथ में लेकर आए। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी धरती मां को चूमा और उसके बाद अपने परिजनों से मिले। इसके बाद वे तिरंगे देने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास भी गए। मगर उन्होंने यह कहकर तिरंगा लेने से इनकार कर दिया कि इसे वे बचाकर लाए हैं। इसलिए तिरंगा अपने साथ अपने घर में रखें। तभी से यह तिरंगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित हमारे पैतृक निवास स्थान अटल बन में सुरक्षित रखा हुआ है। हर साल स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस को तिरंगा अटल बन के छत पर फ हराया जा रहा है। पिता का देहांत हो चुका है। मगर तिरंगा न केवल उनकी बल्कि एक युद्ध का गाथा कहता है।