
लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का आम तौर पर देखा जाता है कि एक सिट के लिए पार्टी के कई नेता अपने आप को योग्य बताते हुए आलाकमान के सामने चुनाव लडने कके लिए दमखम से अपना दावां पेश करते है। तो वही कुछ सिटे ऐसी होती है जो नेता विशेष के लिए रिर्जव मानी जाती है और अन्य कोई भी नेता उस सिट से चुनाव लडने मंशा जाहिर नहीं करता। लेकिन मेवाड भाजपा में इस बार ऐसा नहीं हो रहा है और खुद गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया की उदयुपर शहर विधानसभा सिट पर भाजपा देहात के अध्यक्ष गुणवंत सिंह झाला ने चुनाव लडने का दांवा पेश कर दिया है जो इन दिनों पार्टी में विवाद का रूप लेता जा रहा है…. पेश है शहर विधानसभा सिट पर मच रहे घमाशान पर यह रिपोर्ट