11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरु पूर्णिमा को होगा सदी का सबसे लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण, जानिए किस राशि के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ

आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन होने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 55 मिनिट की रहेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:02 PM IST

chandra-grahan-on-27-july-2018-effect-on-astro

chandra-grahan-on-27-july-2018-effect-on-astro

जयपुर। 27 जुलाई काे गुरु पूर्णिमा के दिन सदी का सबसे लंबी अवधि का चंद्रग्रहण पड़ रहा है। आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन होने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 55 मिनिट की रहेगी। यह इस सदी का सबसे लम्बी अवधि का ग्रहण है। ज्योतिषियों की माने तो ये संयोग करीब 104 वर्षों बाद आ रहा है। यह संपूर्ण भारत सहित कई देशों में दिखाई देगा। भारत के साथ साथ ग्रहण एशिया महाद्वीप आस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी—उत्तरी अमरिका, हिन्द महासागर, व पेसिफिक महासागर में दिखाई देगा। इस वर्ष में यह दूसरा चंद्र ग्रहण है। इससे पहले जनवरी में चंद्रग्रहण आया था।

ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले ग्रहण का दोपहर 2:54 बजे से ही सूतक प्रारंभ हो जाएगा। रात 11:54 बजे से ग्रहण का स्पर्श शुरू होगा। एक बजे से खग्रास प्रारंभ हो जाएगा। रात्रि 1:52 बजे ग्रहण मध्य में आएगा। रात 2:44 बजे खग्रास समाप्त होगा और रात 3:49 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। ग्रहण के दौरान दान—पुण्य, मंत्र जाप, रामधुनि करनी चाहिए।


इन राशि वालाें के लिए रहेगा अशुभ
ज्योतिषियों के अनुसार यह चंद्रग्रहण उतराषाढ़ व श्रवण नक्षत्र एवं मकर राशि में हो रहा है। इन नक्षत्र में जन्मे जातकों के लिए अशुभ फलप्रद होगा। शेष राशियों में मेष, सिंह, वृश्चिक, व मीन राशि के लोगों के लिए श्रेष्ठप्रद रहेगा। वृष कन्या, व धनु राशिवालों के लिए मध्यम फलप्रद रहेगा। मिथुन, तुला मकर व कुंभ राशि के जातकों के लिए नेष्ट फलप्रद रहेगा। अशुभ नक्षत्र व राशिवालों के साथ गर्भवती महिलाओं को भी ग्रहण का दर्शन नहीं करना चाहिए। अशुभ प्रभाव राशि वालों को ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए मंत्र जाप करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण में वर्जित कार्य
चंद्र ग्रहण के समय भोजन आदि नहीं करना चाहिए। वहीं शुभ कार्य भी नहीं करने चाहिए। जितने समय चंद्र ग्रहण रहे उस समय भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकले। सुई और नुकीली चीजों का उपयोग भी नहीं करना चाहिए।