29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलना देश के दोनों बेटों का अपमान: चांदना

राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलना देश के दोनों बेटों का अपमान: चांदना

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने को लेकर अब सियासत तेज हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 7 Aug 2021, 10:25 AM IST

जयपुर। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के युवा और खेल मामलात मंत्री अशोक चांदना ने एक बयान में कहा हैं कि राजीव गाँधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न रखना देश के दोनों ही बेटों का अपमान है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान का एक वो बेटा जिसमें देश के लिए खेलते हुए हिंदुस्तान का नाम दुनिया में रोशन किया और मैडल जीते और एक वह बेटा जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन समर्पित कर दिया और शहीद हो गया।


मोदी पर निशाना—
सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जोशी ने कहा कि राजनीतिक द्वेषता के चलते केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदल बदल दिया है, इससे खेल और खिलाड़ियों का कोई भला नहीं होने वाला है। मेजर ध्यानचंद का देश ही नहीं दुनिया भर में सम्मान है, अच्छा होता कि नाम बदलने की बजाए मेजर ध्यानचंद के नाम पर नया पुरस्कार शुरू कि%MCEPASTEBIN%या जाता। उन्होंने कहा कि पुरस्कारों की संख्या बढ़ाई जाती तो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता। जोशी ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी पुरस्कार से वर्षों से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होता आया है। जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हो या फि भाजपा की राज्य सरकारें केवल नाम बदलने की राजनीति करते हैं। जनता सब देख और समझ रही है। आने वाले समय में इस सब के लिए जनता इन्हें जवाब देगी।