
जयपुर/पत्रिका. शहर के मुरलीपुरा इलाके में एक कोचिंग संचालक के जरिए 14 युवकों को विधानसभा में क्लर्क के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित गंगा विहार कॉलोनी सिरसी रोड निवासी मान सिंह शेखावत ने सोमवार को मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि उनका भाई एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। कोचिंग से जुड़े अभिषेक ने खुद की कई अधिकारियों से जान पहचान बताई और पीड़ित के भाई समेत 14 लोगों को विधानसभा में क्लर्क के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 6-6 लाख रुपए की मांग की, जिसमें कुल 70 लाख रुपए का भुगतान हुआ।
मामले में पीड़ित ने अभिषेक उर्फ सुनील शर्मा, निश शर्मा, कमल किशोर उर्फ मोंटू मीणा, शिवचरण मीणा, डॉ. राजेन्द्र कुमार उर्फ रामलाल, आरके अग्रवाल उर्फ दीपक जैन, रेवत सिंह, भारत सिंह व लक्ष्मण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Published on:
05 Jul 2023 10:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
