सूर्य उपासना के इस पर्व में आज शाम को अस्त होते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाता है। समाजबंधु बांस की टोकरी और सूप में प्रसाद स्वरूप ठेकुआ, गन्ना, गागर (बड़ा नीबू), नाशपाती, सेव, केला, हल्दी, अदरक, मूली, नारियल, केराव, पान, सुपारी और मिठाई रखकर सूर्य भगवान को पहला अघ्र्य अर्पित करेंगे। इसके बाद जगह—जगह रात्रि जागरण के कार्यक्रम होंगे, इस बीच छठ मैया के गीत गूंजेंगे। महोत्सव के चौथे दिन कल कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।