16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
सजा काटी है तो फिर चुनाव लडऩे पर लगे आजीवन रोक
Play video

सजा काटी है तो फिर चुनाव लडऩे पर लगे आजीवन रोक

सजा काटी है तो फिर चुनाव लडऩे पर लगे आजीवन रोक...

Google source verification

जयपुर .
भारत के मुख्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को पूरी तरह निडर और निष्पक्ष रूप से कार्य करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की ओर से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई तो उसे आयोग गंभीरता से लेगा। आयोग चाहता है कि जिस व्यक्ति ने सजा काटी है उसके चुनाव लडऩे पर आजीवन रोक लगाई जाए। आयोग ने मुख्य सचिव को भी निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जांच की जाए कि कहीं वे किसी दल से जुड़े हुए तो नहीं हैं। स्थानांतरण के विषय में आयोग की नीति के अनुसार कार्रवाई की जाए।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत, चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के फुल कमीशन ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दो दिन तक एसएमएस कनवेंशन सेंटर में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों की ओर से आए सुझावों पर भी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को लेकर उन्होंने विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए।