5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से घर-घर चिरंजीवी,अब हर व्यक्ति का होगा फ्री इलाज! गांव गांव जाएगी मुख्यमंत्री की फ्री इलाज वाली चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

अब हर व्यक्ति का होगा फ्री इलाज राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा योजना का लाभ प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में हो रही ग्राम सभाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

HIMANSHU SHARMA

•

Updated: 2 Oct 2022, 11:01 AM IST

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme) का प्रचार प्रसार आज से राजस्थान के हर गांव में होगा। गांव के एक एक वार्ड तक इस योजना को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के साथ प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली हैं।

राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को उसके स्वास्थ्य का लाभ मिल सकें इसके लिए आज से प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरों के वार्ड में चिरंजीवी ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। जिला प्रशासन,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को यह सभाएं आयोजित करने का जिम्मा दिया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ.विजय सिंह फौजदार ने बताया कि जिला,ब्लॉक,गांव और वार्ड स्तर पर चिरंजीवी सभाए आयोजित की जा रही हैं।

प्रदेश के यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज का लाभ राजस्थान का हर परिवार लें सकें, इसी उद्देश्य को लेकर यह सभाएं हो रही है। सभाओं के माध्यम से आमजन तक इस योजना को पहुंचाने,मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बारे में सही जानकारी देना,रजिस्ट्रेशन से वंचित परिवार का पंजीयन करवाना,योजना में देय लाभ एवं उपलब्ध पैकेजेस की जानकारी देना और सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कौन कौन से बीमारियों का फ्री में इलाज लिया जा सकता है, इसके बारे में बताना है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश में हर परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज के लिए 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ कैसे मिल सकता है उसके बारे में बताना हैं। वहीं आमजन इस योजना से कैसे जुड़ सकता है और योजना के लाभ अस्पताल में जाकर कैसे ले सकता है,यह जागरुक करना मुख्य उद्देश्य है।

योजना के जुड़ने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु व सीमांत कृषको, संविदा कर्मियों व कोविड-19 के दौरान अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों को कोई पैसा नहीं देना हैं। वहीं अन्य परिवार 850 रूपए प्रति वर्ष प्रति परिवार प्रीमियम देकर इस योजना से जुड़ सकते हैं। योजना में 1633 पैकेज शामिल हैं।

प्रदेश की राज्य सरकार ने एक मई 2021 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से अब तक 1.35 करोड़ परिवार जुड़ चुके हैं। 17 माह के दौरान 21.28 लाख मरीजों को 2623 करोड़ रुपए की राशि मुफ्त इलाज दिया जा चुका हैं।