29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने भाजपा पर धर्म की राजनीति का लगाया आरोप, कहा, क्या- मैं हिन्दू नहीं हूं

मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने भाजपा पर धर्म की राजनीति का लगाया आरोप, कहा, क्या- मैं हिन्दू नहीं हूं

सीएम बुधवार को राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह के दौरान बोल रहे थे उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और हिंसा लगातार बढ़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 22 Mar 2023, 5:43 PM IST

gahlot.jpeg

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, हम सब जो यहां बैठे हैं हिन्दू नहीं है। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर चुनावों में माहौल बनाती है। भारतीय जनता पार्टी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि, क्या मैं हिन्दू नहीं हूं। सीएम बुधवार को राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह के दौरान बोल रहे थे उन्होने कहा कि देश में महंगाई और हिंसा लगातार बढ़ रही है। उन्होने कहा कि राज्य के 25 पशुपालकों को विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा जिससे वे वहां की तकनीक से रूबरू हो सकें।

पशुपालको को विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पशुपालन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, इसी कड़ी में 25 पशुपालकोें को विदेश भेजा जाएगा ताकि वह वहां जाकर उनके तौर तरीके सीख सकें। एक हजार 189 ग्राम पंचायतों में नये पशु चिकित्सा उपकेन्द्र तथा 4 नये पशु चिकित्सालय खोले गए हैं। राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों को आर्थिक संबल देने के लिए दूध पर प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जाएगा जिससे असामयिक मृत्यु होने पर पशुपालकों को आर्थिक संबल मिल सकेगा। गौशाला खोलने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है।

आवासीय प्रशिक्षणार्थी भवन का लोकार्पण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य पशुधन प्रबन्धन प्रशिक्षण संस्थान में आवासीय प्रशिक्षणार्थी आवास भवन का लोकार्पण किया। इससे 60 प्रशिक्षणार्थियों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन का निर्माण कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 6.11 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस में फिर से तेज होने लगी सियासत, सचिन पायलट समर्थक मुखर


ऊंट संरक्षण के लिए 5 हजार की सहायता
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पशुपालक सम्मान समारोह योजना के तहत पशुपालन में नवाचार कर पशुधन उत्पादन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया। जिला स्तर पर सम्मानित होने वाली 7 महिला पशुपालकों सहित 68 पशुपालकों को 25-25 हजार रुपये और पंचायत समिति स्तर पर सम्मानित होने वाली 18 महिला पशुपालकों सहित 345 पशुपालकों को 10-10 हजार प्रोत्साहन स्वरुप दिए गए। राज्य के 415 प्रगतिशील पशुपालकों को कुल 52.50 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि चार साल में पशुपालन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं। ऊंट संरक्षण के लिए ऊंट पालकों को 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है।