23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लंबे इंतजार के बाद आई सूची, कांग्रेस ने खेला भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों के बच्चों पर दांव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Nov 16, 2018

children of accused in Bhanwari Devi case get ticket from Congress

children of accused in Bhanwari Devi case get ticket from Congress

जयपुर।Rajasthan Assembly Election 2018 के लिए लंबे इंतजार के बाद गुरूवार देर रात कांग्रेस ने अपनी पहली सूची (Congress Candidate First List) जारी कर दी। इस सूची में 152 उम्मीदवारों पर कांग्रेस ने विश्वास जताया है। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस की ओर से कई दिग्गज नेता और सांसद चुनावी रणभेरी में उतारे गए हैं। साथ ही कई दागियों के परिजनों को भी मौका मिला है। कांग्रेस ने जो सबसे बड़ा दांव खेला है, उनमें भंवरी देवी हत्याकांड (Bhanwari Devi abduction and Murder Case) के आरोपी के परिजन भी शामिल हैं। मलखान सिंह विश्नोई के बेटे महेंद्र विश्नोई और महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा... दोनों ही अब अपने वंश की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने चुनावी रण में योद्धा बन रहे हैं। आरोपी बाबू मलखान सिंह विश्नोई के बेटे महेंद्र विश्नोई को लूणी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, तो जोधपुर की ओसियां विधानसभा सीट से दिव्या मदेरणा प्रत्याशी हैं।

युवा और महिला चेहरे के तौर पर दिव्या तो युवा चेहरे के तौर पर महेंद्र बिश्नोई पर कांग्रेस ने दांव खेला है। दिव्या वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हैं। दरअसल, दिव्या मदेरणा के इस बार चुनाव लड़ने की खबरें पहले ही पूरे ओसियां में चर्चा का विषय बनी हुई थी। लेकिन दिव्या खुद से ज़्यादा अपनी मां के चुनाव मैदान में उतरने के लिए टिकट पाने की चाह में थीं।