17 मई को जारी होगी लॉटरी
शिक्षा विभाग की ओर से जारी हुए टाइम फ्रेम के अनुसार 17 मई को विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए लॉटरी जारी की जाएगी। लॉटरी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को दस्तावेजों के साथ 25 मई तक संबंधित विद्यालय में रिपोर्टिंग करनी होगी। हालांकि कितनी सीटों के लिए और कितने विद्यालयों में यह प्रवेश होंगे, इसके लिए 30 अप्रेल तक सभी विद्यालयों को आरटीई पोर्टल पर सूचना अपडेट करनी होगी।