थानाधिकारी हीरा लाल सैनी ने बताया कि मुहाना मंडी में दुकान नंबर बी-40 फल की दुकान है। टोंक के नगर फोर्ट निवासी लोकेश (28) और महावीर (22) मंडी में मजदूरी करते हैं। दुकानों के ऊपर कमरे बने हुए हैं, जहां मजदूर रात को वहीं सो जाते थे। रविवार रात को दोनों मजदूर दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। सर्दी ज्यादा होने से दोनों रात 9.30 बजे सीढिय़ों के नीचे बनी कोठड़ी में सोने आ गए।