... इधर, सीएए के समर्थन में आए संगठन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक तरफ देशभर में उबाल जारी है। वहीं कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने इस कानून के समर्थन में आकर सरकार को संबल देने का काम किया। स्टेच्यू सर्किल पर कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने गुरुवार को कानून के समर्थन में नारेबाजी कर मार्च निकाला।
लोगों ने कहा कि इस कानून का विरोध करना गलत है, यह कानून देशहित में है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिल के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान स्टेच्यू सर्किल पर बिल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। लोगों ने कहा कि जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के विरोध में नारबाजी कर रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं कि आखिर इस कानून में क्या है।