8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो सकारात्मक ऊर्जा से नकारात्मक परिस्थिति का सामना करे, सिविल सर्विसेज उनके लिए

पत्रिका प्लस ने जाना कि एक सिविल सर्वेंट को किन-किन चुनौतियां का सामना करना पड़ता है, वे क्या सीखते हैं, फेलियर को कैसे डील करते हैं, स्ट्रैस को कैसे मैनेज करते हैं....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Sharma

•

Updated: 23 Apr 2019, 6:13 PM IST

civil services

जो सकारात्मक ऊर्जा से नकारात्मक परिस्थिति का सामना करे, सिविल सर्विसेज उनके लिए

जयपुर. जिनको जीवन में चुनौतियां पसंद हैं और जो सकारात्मक ऊर्जा से प्रत्येक नकारात्मक परिस्थिति में काम कर सकते हैं, सिविल सर्विसेज उनके लिए है। यह कहना है डीसीपी ट्रैफिक आइपीएस राहुल प्रकाश का। राहुल कहते हैं, कई एेसी घटनाएं होती हैं, जब हमारे सामने उपद्रवी भीड़ होती है, आगजनी, हिंसा हो रही होती है, हम पर हमले होते हैं, उस पूर्ण नकारात्मक माहौल में भी हम संयम रखते हैं और सोचते हैं कि ये हमारे अपने ही लोग हैं, दुश्मन नहीं हैं, फिर उन्हें नियंत्रित करते हैं और कम से कम नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। एेसे एक नहीं, वरन अनेक वाकये आते हैं। जब लॉ एंड ऑर्डर की कंडीशन होती है, तो हम फायरिंग करने से बचते हैं। जब सामने सबकुछ नकारात्मक चल रहा होता है, तब हम पॉजिटिविटी के साथ उसे डील करने की कोशिश करते हैं और सफल होते हैं। उदाहरण के लिए भरतपुर में जाट एजीटेशन के वक्त हमारे ऊपर पथराव हो रहा था, उस वक्त भी हम यही सोच रहे थे कि अपने आपको बचाना भी है और इसे नियंत्रित भी करना है। यही पॉजिटिविटी हमें बहुत कुछ सिखाती है।

असफलता ने सिखाया
जब मैं जेएनयू, दिल्ली से पीएचडी कर रहा था, उस वक्त यूपीएससी की भी तैयारी कर रहा था और गवर्नमेंट लेक्चररशिप भी जॉइन करना चाह रहा था। तब मैं लगातार इंटरव्यू दिए जा रहा था, लेकिन फेलियर ही फेलियर के चलते मैं सेल्फ डाउट से घिर गया और खुद में कमी लगने लगी। फिर मैंने फेलियर से सीखा और सफल हुआ। मैं एक बात ईमानदारी से कह सकता हूं कि जितना असफलता ने सिखाया, सफलता ने कभी नहीं सिखाया। असफलता आपको असफल लोगों का सम्मान करना सिखाती है। बहुत जरूरी है कि आप जीवन में असफल हों।

फिल्मी खबरें पसंद हैं
मैं कहानियां लिखता हूं। फिल्मी खबरों को पढऩा बेहद अच्छा लगता है। सक्सेसफुल लोगों के दिन की शुरुआत कैसे होती है, यह जानना मेरी रुचि है। बॉलीवुड फिल्मों का शौकीन हूं। जो घटनाएं तनाव पैदा करती हैं, उनसे लर्निंग लेता हूं।