11 जिलों में 20 से 70 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश
प्रदेश में 1 जून से 18 जुलाई तक की बारिश पर नजर डाली जाए तो 11 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य के मुकाबले 18 से 60 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हुई है। इसमें भी 3 जिले बीकानेर, चूरू और डूंगरपुर जिले ऐसे हैं जहां 70 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि 8 जिलों में 59 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश के 17 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई हैं, जबकि 5 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।