जयपुर। सरकार को अप्रेल तक प्रदेश में 5 हजार नए डेयरी बूथ आवंटित करने थे। इसे लेकर सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशकों को आदेश जारी कर डेयरी बूथ आवंटन की रिपोर्ट मांगी है। जबकि सच्चाई यह है कि राजधानी में ही डेयरी बूथ आवंटन की प्रक्रिया को लेकर अभी तक आवेदनों की जांच ही की जा रही है। जयपुर में हैरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम को 1018 डेयरी बूथ आवंटित करने थे, लेकिन अभी तक एक भी डेयरी बूथ आवंटित नहीं हो पाया है।