विद्यालय भी किए गए क्रमोन्नत
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उच्च प्राथमिक स्तर के 16 राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य कई विद्यालयों को क्रमोन्नत करने का आदेश दिया है। जिससे विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही आगे की पढ़ाई जारी रखने के अवसर मिलेंगे। इनमें 9 बालक तथा सात बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के लिए प्रधानाचार्य के 16, वरिष्ठ अध्यापक के 64, शारीरिक शिक्षक के 16 सहित कुल 96 पदों का सृजन किया जाएगा।
ये विद्यालय होंगे क्रमोन्नत
रामगढ़ अलवर, भणियाना साकड़ा जैसलमेर, उदयपुर, सीकर, बुरहान का तला बाड़मेर, कंचननेर भरतपुर, नन्देरा भरतपुर, मसूदा अजमेर, चूरू, सवाईमाधोपुर, नागौर, फतेहपुर सीकर, तिजारा अलवर, घडसाना श्री गंगानगर, कुछडी सम जैसलमेर, तथा अभे का पार रामसर बाड़मेर स्थित आवासीय विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा।