25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM भजनलाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण, बोले- ‘हारी हुई जंग जो लड़ता है, वही किसान’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिले का हवाई दौरा किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 4 Aug 2025, 10:33 PM IST

CM Bhajanlal Sharma

Photo- Patrika Network

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिले का हवाई दौरा किया। उनके साथ हेलिकॉप्टर में कृषि और आपदा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहे। सीएम ने सवाई माधोपुर के ग्राम चकचैनपुरा में अतिवृष्टि प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

साथ ही करौली जिले के मंडरायल स्थित रानीपुरा गांव में अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों से की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद धौलपुर जिले के विशनोदा गांव में उपस्थित जन समूह से संवाद किया।

सरकार भरवाई करने की कोशिश करेगी- सीएम

सवाई माधोपुर में चकचैनपुरा हवाई पट्टी पर जनसभा और जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हारी हुई जंग पर कौन लड़ता है... हारी हुई जंग जो लड़ता है, वही किसान है। चाहे सूखा पड़ जाए या अतिवृष्टि हो, किसान हर परिस्थिति में खेती करता है। अतिवृष्टि से किसान को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए वे उसी दिन कलक्टर को निर्देशित कर चुके हैं। जिले के पटवारी, सचिव को कह दिया है कि वो क्षेत्र में रहे। किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसकी मौका रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजें। सरकार नियमानुसार उसकी भरवाई करने की कोशिश करेगी।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भी संबोधित कर कहा कि मुख्यमंत्री का कल मेरे पास रात के साढ़े 10-11 बजे फोन आया था। सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर चलना है। अभी हम हेलिकॉप्टर में घूम रहे हैं अब पानी उतर गया तो गाड़ी से जाएंगे। हमे सबको चिंता थी कि बरसात आ गई तो सारा काम बिगड़ जाएगा।

'मुख्यमंत्री दिमाग में बैठ गया… अमरूद का कारखाना बनाएंगे'

किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कि हवाई सर्वेक्षण के दौरान मैं मुख्यमंत्री से कह रहा था कि ये जो इलाके के हरे-भरे पेड़ हैं, ये अमरूद के हैं। तो मुख्यमंत्री दिमाग में बैठ गया है कि यहां कोई अमरूद का कोई कारखाना बनाएंगे। जिससे कि दिल्ली किसी मंडी मे नहीं जाना पड़े और यहीं उसका अमरूद बिक जाए। मुख्यमंत्री ने मन बना लिया है। आगे धौलपुर जाने तक मैं पूरा मन बना दूंगा।

उन्होंने डूंगरी बांध पर भी लोगों को समझाते हुए कहा कि इससे किसानों को फायदा होगा। इसमें 8 से 10 गांव ही जाएंगे। वे खुद किसानों के बीच जाकर यह भ्रम दूर करेंगे।

सीएम ने करौली जिले में नुकसान की ली विस्तृत रिपोर्ट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करौली जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट ली और पुनर्वास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीणा और भाजपा नेता सुशील शर्मा, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल भी मौजूद रहे।

धौलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगो को किया संबोधित

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से धौलपुर के लिए रवाना हुए। जहां चंबल और पार्वती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। हवाई सर्वे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर है। इसके लिए सभी अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी बच्चों को प्रति सप्ताह पांच दिन तक दूध पिलाने के भी निर्देश दिए।

CM भजनलाल ने इन गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर जिले के भारी बारिश से प्रभावित गांवों चकेरी, जडावता, अजनोटी, मेनपुरा, धनोली, सूरवाल एवं खण्डार की क्षतिग्रस्त बोदल पुलिया, करौली जिले के अतिवृष्टि प्रभावित गांवों कसेड़, केमकछ, टोड़ी, मल्हापुरां, रांचौली, रहुघाट, मण्डरायल और धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के अतिवृष्टि प्रभावित गांवों कठूमरा, महमदपुरा, बक्सपुरा, चीलपुरा, चाडियान का पुरा, गढ़ी जाफर, बसई घीयाराम, अंधियारी के साथ ही निभी का ताल व उर्मिला सागर बांध (बाड़ी) का हवाई सर्वेक्षण कर अतिवृष्टि से हुए जलभराव और नुकसान का जायजा लिया।

हर संभव मदद की जाएगी- CM भजनलाल

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारी बारिश एवं जलभराव से प्रभावित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष असामान्य और अत्यधिक वर्षा के कारण बने हालात पर राज्य सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। जिला कलेक्टर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से नियमित रूप से बैठक कर फीडबैक लिया जा रहा है।