अब सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023' के वादों को पूरा करने के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रिमंडलीय कमेटी का गठन किया है। मंत्रिमण्डल सचिवालय की ओर जारी आदेश के अनुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के "आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023" को सरकार के नीतिगत दस्तावेज के रूप में कियान्वयन के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। इसमें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सदस्य बनाया गया है। सरकार पहले ही इस संकल्प पत्र को नीतिगत दस्तावेज बना चुकी है।