26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति, 240 स्कूल होंगे महात्मा गांधी में रूपांतरित, ये बनेगा मॉडल स्कूल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विविध श्रेणी के 240 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 17 Aug 2023, 3:25 PM IST

gehlot.jpeg

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विविध श्रेणी के 240 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 71, उच्च प्राथमिक स्तर के 88 और उच्च माध्यमिक स्तर के 81 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बदला जाएगा। इनमें 18 बालिका विद्यालय शामिल हैं।

वहीं, दूसरी ओर जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यहां विद्यालय संचालन के लिए 28 नवीन पद भी सृजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने की कई बड़ी घोषणाएं, यहां देखें लिस्ट


सृजित होने वाले पदों में व्याख्याता के 5, सहायक प्रशासनिक अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का 1-1, अध्यापक लेवल-1 के 9, अध्यापक लेवल-2 के 6, प्रयोगशाला सहायक के 2 तथा प्रयोगशाला परिचारक के 4 पद शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग