जयपुर। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज 7 माह का ही समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार भी अब चुनावी मोड में आ गई है, अपनी सरकार के कामकाज, योजनाएं और बजट घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार जहां पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक ले रहे हैं तो वहीं अब सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का कितना लाभ जनता को मिल रहा है इसका भी फीडबैक अब नौकरशाहों से लिया जा रहा है।